सोनभद्र के दस ब्लाॅकों में चल रही मतगणना का अब परिणाम आना शुरू हो गया है। पहला परिणाम म्योरपुर ब्लाॅक से आया है। यहां के नवाटोला ग्राम पंचायत से दसमतिया को प्रधान चुना गया है। इसी तरह घोरावल विकास खंड के देवगढ़ ग्राम पंचायत से वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजयी हुए। उन्होंने श्वेता सिंह को हराया।