फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी रोड का होगा सुंदरीकरण, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर पंचायत क्षेत्र के वीआईपी रोड पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने दुकानों व अतिक्रमण किये हुए स्थानों को फीता से नपवाकर चिह्नित करते हुए लाल निशान लगवाया। इस कार्यवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि लाल मार्क लगाकर लोगों को अतिक्रमण के संबंध में जानकारी दे दी गई है। लोग खुद अपने अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के मंशानुरूप नगर के वीआईपी रोड, चोपन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का सुंदरीकरण किया जाना है। इस दौरान पड़ने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने वीआईपी रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए लगने वाली सब्जी की दुकानों का समय भी निर्धारित करने की बात कही। इस दौरान लिपिक महेंद्र प्रसाद, जेई मनोज कुमार, राजेश यादव, संतलाल यादव, दिनेश यादव, मुजफ्फर, दीनू आदि नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। उधर डिग्री कॉलेज शारदा मंदिर रोड पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ी को जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया गया। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही। मौके पर क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें