घटना की सूचना पाकर सीओ घोरावल अमित कुमार, एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।