फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विनोद यादव बने घोरावल एसओ, अविनाश को जुगैल की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एसपी ने शुक्रवार को तीन थानों के प्रभारी समेत 37 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। दो थाना प्रभारियों के लाइन हाजिर होने से चर्चा में आई घोरावल कोतवाली की कमान विनोद यादव को सौंपी गई है। विनोद अभी यातायात निरीक्षक का कार्य देख रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, यूपी-11 के प्रभारी अविनाश सिंह को जुगैल थाने का एसओ बनाया गया है। अविनाश सिंह भी विनोद यादव से पहले यातायात के प्रभारी थे। जुगैल एसओ रहे नागेश सिंह को मांची थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा 34 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के भी तबादले किए गए हैं। लंबे समय से थानों पर तैनात कई कर्मी पुलिस लाइन भेज दिए गए हैं। वहीं, पुलिस लाइन के कई पुलिसकर्मियों को थानाें व अन्य विभागों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें