फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिया धरना, छह वर्ष पूर्व टूटी घघिया बंधी की मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
महुली क्षेत्र के फुलवार में टूटी घघिया बंधी के पास धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के फुलवार गांव में छह साल पहले टूटी घघिया बंधी की मरम्मत अब तक न होने से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार से ही बंधी स्थल के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए हैं। ग्रामीणों के धरने का मंगलवार को दुद्धी प्रधान संघ ने समर्थन कर उसे धार दे दिया।
विज्ञापन

धरनारत ग्रामीणों ने कहा कि गांव में घघिया एकमात्र बंघी थी जिससे खेतों की सिंचाई हो जाती थी। अब गांव में सिंचाई का कोई साधन नहीं होने से खेती भगवान भरोसे है। धरनास्थल की अगुवाई कर रहे फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि बंधी टूटने के बाद उच्चाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री तक से मरम्मत की मांग की गई लेकिन छह वर्ष बाद भी इसकी सुधि लेने के लिए कोई आगे नहीं आया। बंधी के टूटने से आसपास के क्षेत्र का जलस्तर भी नीचे चला गया है जिससे गर्मी में पानी की काफी समस्या उत्पन्न हो जाती है। मंगलवार को दुद्धी ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने धरना स्थल पर बैठे हुए ग्रामीणों से मिलकर उनका समर्थन किया और कहा कि गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बंधी की मरम्मत न होने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने उचित ही निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें