शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में रविवार को ग्रामीणों ने शराब की दूकान में ताला जड़ दिया। चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती में शराब की दूकान नहीं खुलने दी जाएगी। रविवार की दोपहर बाद ठेकेदार शराब की दूकान शिफ्ट करने लगा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ प्रधान बिमलेश सिंह पहुंच कर दूकान बंद करा दिया।
दूसरे दिन सोमवार की सुबह करीब नौ बजे शराब की दूकान फिर खुलने लगी तो ग्रामीण विरोध करने लगे। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल ने मोबाइल से सदर एसडीएम विशाल यादव को प्रकरण से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि अगर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं तो दूकान वहां नही खुलेगी। उध्ार, युवा बहुजन सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य अतिथि डीडी ओझा ने कहा कि नशे से बहुत से घर बर्बाद हो रहे हैं। हम सभी लोगों को एकजुट होकर नशे का खात्मा करना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट सुधाकर मिश्रा ने कहा समाज के लिए कलंक है नशा इस नशे के व्यापार को सभी को मिलकर बंद कराना चाहिए। कहा कि आज हम लोगों ने जो संकल्प लिया है इस को देशव्यापी आंदोलन में बदलने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि नशा इस देश का नाश कर रहा है। उत्तर प्रदेश की नई सरकार से मांग करते हुए कहा कि नशे का व्यापार खत्म हो। एबीआरसी मनीष पटेल, विजय शंकर पांडेय, चंदन सिंह, लालसा यादव, सुनील ठाकुर, उपेंद्र पासवान, दीपू कनौजिया, डाली वर्मा, राधिका मौर्या, प्रमिला देवी, विद्या शर्मा, खुशी मौर्या, अर्चना आदि शामिल रही।