फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बाघ जैसा जंगली जानवर देखे जाने से दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी और झारखंड की सीमा से सटे पनिया खोह के जंगल में जंगली जानवर देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत हैं। खोड़ैला के राजेंद्र यादव का कहना है कि पिछले दिनों वह खोड़ैला और पोखरिया गांव के बीच स्थित पनिया के जंगल में मवेशी चराने गए थे। इस दौरान बाघ जैसा दिखने वाला जंगली जानवर ने उनकी भैंस पर हमला कर दिया और उसे खा गया। उधर, वन विभाग के अधिकारी अभी क्षेत्र की सीमा के विवाद में ही फंसे हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र के डीएफओ संजीव कुमार सिंह का कहना है कि पनिया खोह जंगल ओबरा वन प्रभाग में है। जबकि कोन के रेंजर पंकज सिंह का कहना है कि संबंधित इलाका सोनभद्र वन प्रभाग में है। सबने मामले से पल्ला झाड़ लिया है। अब पनिया के जंगल में बाघ है या फिर कोई दूसरा जंगली जानवर इसकी पुष्टि के लिए वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें