रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने तस्करों के कब्जे से नौ मवेशियों को मुक्त कराया। हालांकि ग्रामीणों को चकमा देकर पशु तस्कर फरार हो गए। उधर, मवेशियों को मुक्त कराने की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें कब्जे में ले लिया। मवेशियों को आश्रय स्थल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
शनिवार को पवनी गांव में कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को पैदल लेकर जा रहे लोगों को रोक कर उनसे मवेशियों के बारे में पूछताछ की तो वे टालमटोल करने लगे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसकी भनक लगते ही मवेशियों को लेकर जा रहे तस्कर ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। उधर, तस्करों के कब्जे से मुक्त कराने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। रायपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मवेशियों को को आश्रय स्थल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, फरार तस्करों की तलाश जारी है।