फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के नौडीहा ग्राम पंचायत के दक्षिण टोला चौराहे से सिल्ली चट्टान को जाने वाले ध्वस्त मार्ग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रदेश की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की बात कही थी, अब वह दोबारा सत्ता में हैं। बावजूद इसके अभी तक उक्त मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी। बताया कि संपर्क मार्ग न बनने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करना मुश्किल हो रहा है।मार्ग पर सोलिग व बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इस मार्ग से अजनगिरा, देवहार पूर्वी, देवहार पश्चिम, आलिया टोला, धनखोर, कुदरी आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। प्रदर्शन करने वालों में रामप्रसाद, विंध्याचल, हरिकेश्वर, बंसी, रमेश, अमरेश, कमलेश, देव बली सिंह, नंदलाल, रामजन्म महेंद्र, जमुना, द्वारिका, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें