फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकापार के गरीब आदिवासियों ने छह माह से गैस सिलिंडर न देने और कनेक्शन पासबुक अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गैस गोदाम रोड स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय के सामनेे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां सुनवाई न होने पर ग्रामीण ओबरा थाना पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। गैस सिलिंडर दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के करगरा निवासी हिनौती, उर्मिला, फूलवंती, चिंता, मंजू और मितापुर निवासी दुर्गावती देवी, मुन्नी सहित कुरुहूल व कोटिया के कई ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिव शक्ति भारत गैस की एजेंसी रेणुकापार स्थित परसोई में खोलने के लिए आवंटित हुआ है लेकिन संबंधित विभाग की मिलीभगत से परसोई से हटाकर अब ओबरा से बुकिंग व सप्लाई की जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी के साथ ही साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को 15 से 25 किमी दूर से ओबरा गैस लेने में कई चक्कर लगाने के बावजूद छह माह से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी संचालक हम सभी का गैस पास बुक भी नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से पूरे मामले की जांचकर आवंटित एजेंसी को उचित जगह आफिस खोलने व नियनानुसार गैस वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें