फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ग्रामीणों का चक्काजाम, चकबंदी अधिकारी का पुतला फूंककर जताया विरोध, प्रक्रिया पर भड़के किसान

Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

घोरावल के भैसवार गांव में ग्रामीणों ने चक्का जाम कर नारा लगाया और चकबंदी प्रक्रिया का विरोध दर्ज किया। इस दौरान इन्होंने चकबंदी अधिकारी का पुतला भी फूंका।
 
विज्ञापन
किसानों ने चकबंदी अधिकारी का पुतला फूंका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले घोरावल विकासखंड के भैसवार गांव स्थित सेमरिहवा बस्ती में सैकड़ो किसानों ने मनमानी चकबंदी का विरोध करते हुए सभा कर विरोध प्रकट करते हुए चक्का जाम किया एवं चकबंदी अधिकारी का पुतला फूंका। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के आदेश का पालन न करते हुए मनमानी सर्वे एवं मनमानी चकबंदी का विरोध किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि 13 फरवरी को भैसवार गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीएम से मिलकर गांव में चकबंदी की व्यापक अनियमिता की शिकायत की गई थी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा चकबंदी अधिकारी को गांव में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया था।

इसके बाद भी चकबंदी अधिकारी द्वारा गांव में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया अपितु चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी की ओर से 28 अप्रैल को गांव में तीन टीम बनाकर कब्जा परिवर्तन का निर्देश दे दिया गया। चकबंदी विभाग की टीम गांव में कब्जा परिवर्तन के लिए पहुंची तो स्थानीय किसानों द्वारा जमकर विरोध किया गया।
विज्ञापन


सड़क जाम और चकबंदी अधिकारी का पुतला दहन किया गया। कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझा बूझाकर चक्का जाम समाप्त कराया गया। उन्होंने गांव में कैंप लगाकर किसानों के समस्याओं का समाधान करने के पश्चात चकबंदी कराए जाने का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर ग्राम समिति के अध्यक्ष रामपाल पटेल, शिवपूजन पटेल, राम मूरत मौर्य ,सिद्धनाथ ,लोक शक्ति किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार, अवधेश कुमार, सीताराम मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, रामवृक्ष कोल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें