फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की भागीदारी से ही गांव का विकास संभव : अंजुम

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार को युवा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे चरण का उद्घाटन हुआ। विचारक अरविंद अंजुम और साहित्यकार लेखक संतोष कुमार द्विवेदी, शुभा प्रेम ने गांधी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में युवाओं ने पढ़ाई में आने वाली बाधाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंजुम ने कहा कि गांव के विकास और समस्याओं के समाधान में युवाओं की भागीदारी से बदलाव संभव है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें यह जानकारी मिले कि उनका भी पूरा अधिकार है। युवाओं ने समूह में बैठक कर जीवन में आने वाली बाधाओं को चार्ट के माध्यम से रेखांकित किया।
बताया कि लड़कियों को समाज और घर वाले बाहर नहीं जाने देते, जिससे वे खुद को कुंठित महसूस करती हैं। साथ ही नजदीक में कॉलेज न होने से भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

लड़कों ने आर्थिक तंगी, कॉलेज की महंगी फीस को पढ़ाई में बाधक बताया। इससे पूर्व देवनाथ सिंह ने कैंप का अर्थ बताया और कैंप तथा मेले के बीच के अंतर की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विमल कुमार सिंह, प्रदीप पांडेय, राकेश, नीरा देवी, रामजतन आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें