फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से आ रहे लोगों को जिले में घुसने से रोका

विज्ञापन
People coming from Chhattisgarh prevented from entering the district
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ बार्डर पर बृहस्पतिवार को बभनी पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे करीब 15 लोगों को सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। छतीसगढ पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क कर लोगों को प्रवेश कराने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। विवश होकर सभी लोगों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को शर्तों के साथ उनके गृह जनपद भेजने की आदेश दे दिया है। आदेश के क्रम में यहां का प्रशासन 14 दिनों तक क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुके जो लोगों को उनके घर भेजने में जुट गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की पुलिस लोगों को अपने यहां लेने से इंकार कर रही है। उन्हीं के अंदाजा में बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस भी उनके यहां से आ रहे लोगों को आसनडीह बार्डर पर प्रवेश करने से रोक दिया। इस संबंध में बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिन्हा का कहना है कि छत्तीसगढ़ पुलिस सिर्फ मालवाहक वाहनों को ही आने-जाने दे रही है। उन्होंने बताया पड़ोसी राज्य से आ रहे लगभग 15 लोगों को बार्डर से ही वापस भेज दिया गया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है कि उनके बार्डर पर तैनात जवान लोगों को प्रवेश क्यों नही करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें