फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सत्यापन में 13413 नामों के डुप्लीकेट होने की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एआई सर्वे के बाद उपलब्ध कराई गई डुप्लीकेट नामों की सूची में 13413 नामों के मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज होने की पुष्टि हुई है। ऐसे नाम सबसे ज्यादा घाेरावल ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। इसके बाद डुप्लीकेट नामाें की संख्या म्योरपुर ब्लॉक में है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। फिलहाल शासन के निर्देश पर वहां की व्यवस्था अभी भी ग्राम प्रधान ही संभाल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर है। पिछले सितंबर माह से ही पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण व सत्यापन कार्य जारी है। पुनरीक्षण शुरू होने से पहले जिले के 10 ब्लाकों के 621 ग्राम पंचायतों में करीब साढ़े 12 लाख मतदाता थे। इनमें सवा दो लाख नाम डुप्लीकेट होने की आशंका एआई सर्वे में जताई गई थी। सत्यापन में करीब दस फीसदी ही नाम गलत मिले। इन नामों को सूची से काटने के बाद आयोग ने दोबारा एआई के जरिए सर्वे किया तो इस बार एक ही या एक जैसे मिलते-जुलते 421510 नाम चिह्नित हुए। इनके डुप्लीकेट होने की आशंका में दोबारा सत्यापन के लिए सूची जिले को भेजी गई थी। चुनाव कार्यालय ने बीएलओ के माध्यम से सभी गांवों में डोर-टू-डोर टीम भेजकर सत्यापन कराया तो सिर्फ 13413 नाम ही ऐसे मिले, जो गलत तरीके से मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हो गए थे। शेष 408097 नाम सही पाए गए हैं। इन नामों को सूची से हटाते हुए नई मतदाता सूची तैयार की गई है। इसकी सूचना भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
इन ब्लॉक में इतने डुप्लीकेट नाम कटे
सत्यापन के दौरान डुप्लीकेट मिले नाम काट दिए गए हैं। इनकी सबसे ज्यादा संख्या घोरावल ब्लॉक में हैं। यहां 3483 नाम डुप्लीकेट मिले हैं। इसके बाद म्योरपुर में 2726, रॉबर्ट्सगंज में 2516, करमा में 1274, बभनी में 1179, चोपन में 621, कोन में 482, दुद्धी में 466, नगवां में 384 और चतरा ब्लॉक में सबसे कम 282 डुप्लीकेट नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

आयोग से 421510 नामों के डुप्लीकेट होने की आशंका जताते हुए सूची भेजी गई थी। इसके सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया। घर-घर पहुंचकर बीएलओ ने सभी नामों की पहचान स्पष्ट की। इस दौरान 13413 नाम डुप्लीकेट मिले हैं, जिसे सूची से हटा दिया गया। -जगरूप सिंह पटेल, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें