फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जाम में फंसा वाहन, सर्पदंश की शिकार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर में बस स्टैंड के पास लंबे जाम के चलते परिजन महिला को समय से अस्पताल नहीं पहुंचा सके। इसके कारण सर्पदंश से पीड़ित महिला की जान चली गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नेमना के टोला धोरहवा निवासी देवमंती देवी (52) शनिवार को दोपहर बाद घर से कहीं जा रही थी। रास्ते में नदी के पास सांप ने उसे डस लिया। कुछ दूर जाने पर बेहोश होकर गिर गई।
पास में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। लोग आनन-फानन निजी साधन से महिला को एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय ला रहे थे। बीजपुर बस स्टैंड के पास आग लगने से बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर लंबे जाम में उनका वाहन फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम जब परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे तो जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। महिला का शव मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि अगर जाम में वाहन नहीं फंसा तो वह महिला को समय से अस्पताल पहुंचा देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें