फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: सड़क सुरक्षा माह का समापन, घायलों की जान बचाने वाले 15 नेक आदमी सम्मानित

Sat, 30 Nov 2024 07:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सड़क सुरक्षा माह के समापन के दौरान अधिकारियों ने जनता से अपील की कि जल्दी पहुंचना है तो थोड़ा पहले निकलें कहा तेज वाहन चलाकर नियम न तोड़ें। इस दौरान घायलों की जान बचाने वाले 15 नेक आदमी सम्मानित किए गए और चित्रकला व निबंध के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
 
विज्ञापन
यातायात माह का समापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को समापन हुआ। स्थानीय रामलीला मैदान में हुए समारोह में माह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गुड सेमेरेटिन (नेक) की भूमिका निभाने वाले 15 लोगों को भी सम्मानित किया गया। डीएम-एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कराने की अपील की। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने दुर्घटना से देर भली पर जोर देते हुए कहा कि घर से दस मिनट पहले निकल जाएं, लेकिन ओवर स्पीड चलने से बचें। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के पालन के लिए विद्यालयों में बच्चों को प्रार्थना के समय जानकारी दी जाय। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में जब परिवार के मुख्य व्यक्ति की क्षति होती है तो परिवार टूट जाता है। ऐसी कोई गलती न करें, जिससे परिवार को दुख झेलनी पड़े। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन को दूर रखें। आपस में बात न करें। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया। चित्रकला प्रतियोगिता में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल, प्रश्नोत्तरी में जीजीआईसी रॉबर्ट्सगंज की सायमा और निबंध में यहीं की सिया सिंह प्रथम रहीं। नुक्कड़ नाटक में जीजीआईसी की टीम विजेता रही। सभी को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एएसपी कालू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष डाला फूलवंती, अल्ट्राटेक के एचआर हेड संजीव राजपूत, यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें