फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटहा में दुकान से नकदी समेत 75 हजार रुपये की सब्जी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में सोमवार रात सब्जी की दुकान से हजारों रुपये के सामान व नगदी की चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 75 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के सहुआर गांव निवासी लवकुश सोनकर ने घोरावल नगर से सटे खुटहा गांव में सब्जी की थोक व फुटकर दुकान खोल रखी है, जिसका ताला तोड़कर चोर भारी मात्रा में सब्जी व नगदी चुरा ले गए। दुकानदार लवकुश सोनकर ने इस संबंध में घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार सुबह जब दुकान आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था। दुकान के अंदर रखी आठ बोरियों में करीब चार क्विंटल लहसुन, तीन बोरियों में रखा करीब डेढ़ क्विंटल आलू, गल्ले में रखा सात हजार छह सौ रुपये नगद और दुकान में लगाने के लिए रखा तीन सीलिंग पंखे चोर उठा ले गए। लवकुश ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। घोरावल चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकान का काउंटर, बक्सा व कुछ कागजात दुकान से कुछ दूर रोडवेज बस स्टैंड के पास एक खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें