हाथीनाला थाना क्षेत्र के बहेराडोल जंगल में कांबिंग करते पुलिस के जवान।
- फोटो : SONBHADRA
डाला। हाथीनाला थाना पुलिस ने मंगलवार को डालापिपर व बहेराडोल के जंगलों में सघन कांबिंग की। थाना प्रभारी रमेश राम बुद्धसैनी ने इस दौरान लोगों से नक्सल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को मॉस्क लगाने, सैनिटाइजर लगाने के प्रति जागरूक किया। कहा कि बार-बार साबुन से अपने हाथों को धोंये। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और अनावश्यक घर से बाहर कहीं न निकले।