फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वाराणसी रेलवे ने सोनपुर बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। गांधी मैदान में चल रहे 23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को सोनपुर बिहार और एनईआर रेलवे वाराणसी के बीच मैच हुआ। इसमें वाराणसी रेलवे ने 10 विकेट से सोनपुर को हराया।
विज्ञापन

सोनपुर बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में टीम 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रनों पर सिमट गई। कप्तान चंद्रमणि ने 18 गेंद पर 2 चौके की मदद से सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं किशन कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया।
वाराणसी रेलवे की ओर से दीपक पटेल ने 12 रन देकर 3 विकेट झटके। इरफान ने 5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी वाराणसी की टीम 73 रनों का आसान लक्ष्य 5.5 ओवर में 10 विकेट से एकतरफा जीत लिया।
विज्ञापन

वाराणसी रेलवे के सबसे सफल बल्लेबाज रणजी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश आशीष सिंह रहे, जिन्होंने 24 गेंद पर ताबड़तोड़ 10 चौके व 2 छक्के की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली। वही रणजी खिलाड़ी झारखंड आशीष यादव ने नाबाद 10 गेंद पर 18 रन बनाए। सोनपुर बिहार का कोई भी गेंदबाज कुछ खास न कर सका।
रेलवे ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच वाराणसी रेलवे के आलराउंडर खिलाड़ी दीपक पटेल को चुना गया। मुख्य अतिथि रहे नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें