फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मधुपुर की वंदना ने नौगढ़ की प्रीतम को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड करमा के केकराही गांव में तीज पर्व पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाते हुए शानदार दांव-पेच आजमाए।
विज्ञापन

दंगल में कुल 25 जोड़ी कुश्ती हुई। महिला वर्ग में नौगढ़ की प्रीतम और मधुपुर स्थित प्रेम पहलवान अखाड़े की वंदना के बीच मुकाबला हुआ। वंदना ने बेहतरीन दांव लगाकर जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में मधुपुर के बलवंत और सेमरी के रामबली के बीच मुख्य मुकाबला रोमांचक रहा, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं जेएसपी महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रसन्न पटेल और मिर्जापुर-सोनभद्र के डायरेक्टर बलदेव सिंह रहे। ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। दंगल का संचालन फरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और कैप्टन लालचंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथियों ने विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और खेल भावना का विकास करते हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें