बभनी लैंपस पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।संवाद
बभनी। यूरिया के लिए सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही। शुक्रवार को बभनी लैंपस पर पुलिस की मौजूदगी में किसानों में यूरिया का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी खाद लेने के लिए समिति पर पहुंची थीं।
भीड़ अधिक होने से वितरण में दिक्कतें सामने आईं। इसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद का वितरण किया गया। बताया गया कि इस केंद्र पर आठ गांवों के किसान आते हैं। इन दिनों धान की फसल की टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता अधिक है।
300 लोगों को टोकन देकर खाद वितरित की जा रही है। समिति के सचिव शिवप्रसाद ने बताया कि समिति पर 500 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। तीन सौ टोकन पर खाद वितरित करने के पश्चात शेष किसानों को बांटा जाएगा। किसानों को खाद की किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद