फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
रायपुर छत्तीसगढ़ में 8वीं नेशनल थाईबॉ​क्सिंग चैपिंयन​शिप में सोनभद्र के प्रतिभागी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में चार से छह सितंबर तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महाराष्ट्र की टीम विजेता, छत्तीसगढ़ उपविजेता और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

53 सदस्यीय उत्तर प्रदेश टीम ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक हासिल किए। इनमें 20 स्वर्ण, 15 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ।
उत्तर प्रदेश की ओर से सशिका गौतम ने रजत, राशि ने स्वर्ण, गौरांग सिंह ने स्वर्ण, आदित्य दुबे ने रजत, दिव्यांश मिश्रा ने रजत, हर्ष प्रकाश सिंह ने कांस्य, वैभव सिंह रघुवंशी ने स्वर्ण, अंश ने स्वर्ण, दर्शवीर सिंह ने स्वर्ण, श्यामनारायण ने रजत, ससीकांत ने रजत, आयुष कुमार ने रजत, कृष्णा ने स्वर्ण, हर्षित यादव ने स्वर्ण, तौसीफ आलम ने स्वर्ण और हर्षवर्धन सिंह तंवर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सोनभद्र के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया मान
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोनभद्र के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र के सचिव अनूप कुमार, संयुक्त सचिव मोहम्मद आसिफ खान, चेयरमैन इंजीनियर रमेश पटेल और प्रेसिडेंट डॉ. एचपी सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है। थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों की भी अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश टीम की सफलता में टीम मैनेजर अनूप कुमार, टीम कोच शिव प्रताप साही, फीमेल टीम कोच अनुष्का मौर्या और असिस्टेंट टीम कोच मोहम्मद आसिफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।
39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी हासिल करने पर उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों में उत्साह है। इस उपलब्धि से सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें