फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेधावी छात्र प्रतियोगिता में 296 बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
संकुल स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा में शामिल बभनी ब्लॉक के बच्चे। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र बभनी के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को संकुल स्तर की मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक के 25 संकुलों पर हुई प्रतियोगिता में कुल 296 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में कराया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर कक्षा तीन और पांच तथा जूनियर स्तर पर कक्षा छह और आठ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक संकुल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा विभाग के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई जा रही है। पहले सत्र की परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यालय स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद संकुल स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। चयनित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता बभनी, डूभा, चपकी, करकच्छी, बरवाटोला समेत ब्लॉक के कुल 25 संकुलों में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें