दुद्धी टाऊन क्लब में बेरोजगार मेला में पंजीयन कराते युवा।
- फोटो : SONBHADRA
स्थानीय टाउन क्लब मैदान परिसर में शुक्रवार को लगने वाला रोजगार मेला हंगामे की भेंट चढ़ गया। कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों से रुपये लेकर साक्षात्कार कराने का आरोप मढ़ा। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो आरोप सही निकला। इसके बाद संबंधित कंपनी की ओर से रोजगार मेले को स्थगित कर दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे से टाउन क्लब दुद्धी में एक कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। मेले में कुछ लोगों द्वारा पंजीयन के नाम पर प्रति अभ्यर्थी तीन सौ रुपये वसूल किया जाने लगा। इसकी जानकारी होते ही कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अब तक जिले में जितनी भी कंपनियों ने रोजगार मेला लगाया है किसी ने पंजीयन के नाम पर शुल्क नहीं लिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो काफी हद तक शिकायत सही निकली। मामला गंभीर होता देख कंपनी की ओर से रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया। एशियन क्रिएटिव सॉल्यूशन एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय एमडी पुनीत राय ने बताया कि तीन दिसंबर को दुद्धी तहसील मुख्यालय के टाउन क्लब मैदान पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। इसमें पंजीयन शुल्क 300 रुपये निर्धारित था।