फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: सोनभद्र में जिला पंचायत की नई सूची जारी होते ही बदले चुनावी समीकरण

Sat, 20 Mar 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोनभद्र जिला प्रशासन ने पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे जारी कर दी गई। हालांकि यह अंतिम सूची है। अब इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी। इस सूची के जारी होते ही चुनावी समीकरण बदल गए।

विज्ञापन


पहले जहां की सीट अनारक्षित थी, वहां की आरक्षित हो गई और जहां आरक्षित थी, वहां की अनारक्षित। कई जगह महिला और पुरूष सीट में बदलाव हुआ है। इससे चुनावी मैदान में आने वाले लोगों का अब नया चेहरा होगा। कई ऐसे लोगों का नाम तो सूची से गायब हो जाएगा जो पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर अध्यक्षी की दावेदारी करने वाले थे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची में अब छह वार्डों का आरक्षण अनारक्षित कर दिया गया है। बाकी अनूसूचित जनजाति महिला के लिए तीन, जनजाति के लिए चार, अनुसूचति जाति महिला के तीन और अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ी जाति महिला के लिए तीन, पिछड़ी जाति के लिए पांच, केवल महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और बीडीसी के आरक्षण की सूची जारी
जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद शाम को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की आरक्षण सूची जारी हुई। जिले में इस बार कुल 629 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है।
देखें लिस्ट
 ग्राम प्रधान चतराप्रधान बभनीग्राम प्रधान कोन, ग्राम प्रधान करमाग्राम प्रधान नगवाग्राम प्रधान दुद्धी ग्राम प्रधान चोपन    


 



जानिए कहां का क्या है आरक्षण
जिला पंचायत क्षेत्रों की आरक्षण सूचीः (31)
अनुसूचित जनजाति महिलाः कुलडोमरी, धनौरा, विंढमगंज
अनुसूचित जनजातिः पटवध, कचनरवा, निगाई, जरहां,
अनुसूचित जाति महिलाः मधुपुर, राजपुर, हिनौती,
अनुसूचित जातिः नगवां, बरहमोरी, रामगढ़, हिंदुआरी, सलखन,
पिछड़ी जाति महिलाः तरावां, सिरसिया ठकुराई, शाहगंज।
पिछड़ी जातिः सोढ़ा, चुर्क, सरंगा, तिलौलकला, कोटा (म्योरपुर),
महिलाः जुगैल, बभनी।
अनारक्षितः मूर्तियां, पनारी, किरविल, म्योरपुर, घघरी, बघाड़ू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें