फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी का मामला, फोटो अपलोड न करने के लिए नीरज ने मांगे थे डेढ़ लाख रुपये

Sun, 27 Sep 2020 11:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़े सोनभद्र के अनपरा बाजार निवासी इंजीनियर नीरज यादव ने पीड़ित पक्ष से अश्लील फोटो वायरल न करने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत पर सीबीआई पीड़ित को साथ लेकर आरोपी से पूछताछ करने अनपरा आई थी। इसका खुलासा पुलिस सूत्रों ने किया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस या सीबीआई के किसी अधिकारी ने नहीं की है।

विज्ञापन


 सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने 18 सितंबर को अनपरा बाजार में छापा मारकर अनपरा निवासी नीरज यादव से घंटों पूछताछ की थी और नीरज के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य कागजात जब्त कर लिए थे। आगे की पूछताछ के लिए नीरज को सीबीआई के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया था। 23 सितंबर को नीरज दिल्ली पहुुंचा जहां दो दिन पूछताछ की गई। पर्याप्त सबूत मिलने पर सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को फोन पर दी गई थी।  

नीरज दिल्ली की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। लॉकडाउन के बाद वह 25 मई को अपने घर अनपरा आ गया था। सूत्रों के अनुसार चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले में आरोपी नीरज ने इंस्ट्राग्राम, वाट्सअप, टेलीग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड न करने के लिए पीड़ित पक्ष से डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित पक्ष ने पैसा ट्रांसफर करने के लिए उसका एकाउंट नंबर मांगा तो उसने सोनभद्र आने की बात कही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसी बीच पीड़ित ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। बार-बार फोन करने पर सीबीआई पीड़ित को लेकर अनपरा आ गई जहां उसने नीरज की पहचान की। जांच केदौरान नीरज ने खुद को साजिश का शिकार बताते हुए दिल्ली आफिस के ही एक युवक पर उसके ईमेल आइडी का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।

बाद में दिल्ली में पूछताछ के दौरान पूरा मामला खुल गया। इसके बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित दिल्ली का एक व्यवसायी बताया जा रहा है जिसकी शिकायत पर चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी का मामला दर्ज कर सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार प्रकरण में अलग-अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें