फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सोनभद्र में अखिलेश बोले- गर्मी निकालने वालों की जनता निकालेगी भाप, भाजपा वाले पड़ गए ठंडे

Thu, 03 Mar 2022 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मिसाइल और बम बनाने का दावा करने वाले पांच साल में माचिस की तिली भी नहीं बना पाए। 
विज्ञापन
सोनभद्र में अखिलेश यादव की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र में भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादियों ने तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही है, तब से भाजपा वालों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर फुंक गया है। बाबा मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम गर्मी निकाल देंगे, लेकिन पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद से ही भाजपा वाले ठंड पड़ गए हैं।

विज्ञापन


सपा को मिल रहा भारी जनसमर्थन यह बता रहा है कि जनता गर्मी निकालने वालों की ही भाप निकाल देगी। नौजवानों से पूछा कि पांच साल में भर्ती निकली क्या, लैपटॉप और स्मार्ट फोन मिला... जवाब में ना सुनकर कहा कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन जब इनकी घोषणाओं का आंकलन करेंगे तो यह सबसे बड़ी झूठी पार्टी नजर आएगी।

सपा अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार और महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुनी हुई है। जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में मिसाइल और बम बनाने का दावा किया था, वह पांच साल में माचिस की तिली भी नहीं बना पाए। इनके झूठ से सावधान रहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र  के हाइडिल मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभा में अखिलेश ने सरकार बनने पर गरीबों को राशन के साथ सरसों तेल, मिल्क पाउडर, देसी घी और चीनी भी मुफ्त देने का एलान किया। कहा कि उन्होंने सरकार बनने पर सिंचाई, दवाई और पढ़ाई की सुविधाओं को बेहतर करने का वादा किया। सेना की भर्ती निकालने और आयु सीमा में छूट दिलाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें