फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ओबरा परियोजना की 13वीं इकाई बंद, आईडी फैन में आई खराबी; बिजली उत्पादन भी लुढ़का

Fri, 14 Jun 2024 03:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: इकाई के बंद होते ही अभियंताओं ने आई खराबी को दूर कर इकाई को लाइटअप करने का प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे के अंदर इकाई से बिजली उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच शुक्रवार की दोपहर ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की तेरहवीं इकाई के आईडी फैन में आई खराबी के कारण बंद करना पड़ा। दोपहर 12:22 बजे इकाई के आईडी फैन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद इकाई को बंद करना पड़ा इससे परियोजना का बिजली उत्पादन लुढ़क गया।

विज्ञापन


समाचार दिए जाने तक परियोजना की उत्पादनरत 200 मेगावाट क्षमता की 09 वीं इकाई से 125 मेगावाट, 10 वीं इकाई से 158 मेगावाट, 11 वीं इकाई से 120 मेगावाट और 12वीं इकाई से 162 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा सी की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से 266 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें