फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला प्रधान की अनोखी पहल, गांव को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहीम, पंचायत भवन पर जमा करें

Tue, 08 Apr 2025 06:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी अभियान को बढ़ावा देने के लिए ऊंचडीह की महिला प्रधान ने अनूठी पहल की और क्षेत्र की जनता से अपील की कि घरों से निकलने वाले अनुपयोगी प्लास्टिक को एकत्रित कर पंचायत भवन या आरआरसी सेंटर पर जमा करें। 
विज्ञापन
गांव से प्लास्टिक मुक्ति का प्रयास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र के लिए अब ग्राम पंचायतें भी कमर कस चुकी हैं। जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ऊंचडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ते हुए मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी अभियान को नया आयाम दिया है।

विज्ञापन


यहां महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत 2 किलो प्लास्टिक लाने पर महिलाओं-किशोरियों को सेनेटरी पैड मुफ्त में दिया जाएगा। ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल के तहत गांव की महिलाओं को अपने घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए बोरी रखने को कहा गया है।

इसमें नमकीन, गुटखा, बिस्कुट, तेल और पानी की बोतलों जैसे उपयोग किए गए प्लास्टिक को इकट्ठा कर 2 किलो होने पर पंचायत भवन या आरआरसी केंद्र पर जमा करना होगा। बदले में महिलाओं को सेनेटरी पैड का पैकेट बतौर इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने कहा, कि प्लास्टिक हटेगा तो गांव स्वच्छ होगा और अगर महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य की दिशा में एक ठोस कदम है।उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे से भूगर्भीय जलस्तर, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

ऐसे में प्लास्टिक के उचित प्रबंधन के साथ महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य और आत्मसम्मान का भी ख्याल रखा जा रहा है। इस अभियान में गांव की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, शिक्षक और अन्य जागरूक महिलाओं का सहयोग लिया जा जा रहा है।

विज्ञापन


अभियान की शुरुआत के मौके पर अनीता देवी, नीतू सिंह पटेल, सुशीला देवी, सीता देवी, सरिता देवी, रुक्मणी, शांति, आराधना, मुमताज बानो, अर्चना दुबे, पूजा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें