फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा, दो महिलाओं की मौत, चार की हालत गंभीर; चालक फरार

Thu, 17 Oct 2024 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में हादसे की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भेजने के साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोनभद्र में हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रांची-रीवा मार्ग पर गुरुवार को हीराचक गांव के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में दोनों महिलाओं के पति समेत चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दुद्धी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल से एक किमी दूर टेंपो छोड़कर चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


दुद्धी से सवारी लेकर टेंपो गुरुवार की दोपहर बाद विंढमगंज के लिए रवाना हुआ। हीराचक गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चालक ट्रक लेकर फरार, तलाश जारी
हादसे में ऑटो सवार महुली निवासी संजय शर्मा (38), उसकी पत्नी मीना देवी (36), झारखंड के नगर उटारी निवासी रमेश चौधरी (55), उसकी पत्नी संगीता देवी (50), पुत्र रिशु (8), घिवहीं निवासी आशा कुमारी (18) पुत्री छोटेलाल गोंड घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीना शर्मा और संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

संजय शर्मा की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें