वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे के बैरपान में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व ट्रेलर। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर खडे़ मरीज। संवाद
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बैरपान गांव के पास शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक आशीष कुमार (26) केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
म्योरपुर के बरईदांड़ निवासी आशीष कुमार एनसीएल की खदान से कोयला लेकर डाला के लिए निकला था। बैरपान में रिहंद ढाबा के समीप हाईवे किनारे वह ट्रेलर खड़ी कर बैठा था। इसी दौरान रेणुकूट की ओर से आ रही खाली ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने चालक को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया।