फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वोट्रेक्स टू ब्रदर्स को हराकर वाराणसी फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
ओबरा के गांधी मैदान में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजन समिति के लोग।स्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वीं सोनांचल कप राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकाबले में एनईआर वाराणसी ने वोट्रेक्स टू ब्रदर्स को 97 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं. अजय कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनईआर वाराणसी ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
टीम की ओर से आशीष सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाए। वत्सल यादव ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के के साथ 47 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

वोट्रेक्स की ओर से आनंद प्रकाश ने 5 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट और ओमकार शुक्ल ने 5 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वोट्रेक्स टू ब्रदर्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रौशन चौहान ने 47 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए।
एनईआर रेलवे के नीरज मौर्या ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वाराणसी रेलवे के वत्सल यादव को अमित अग्रवाल रिक्की और रौशन सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें