फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरबिल गांव के पास आरंगपानी मार्ग पर सोमवार की देर रात बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास आरंगपानी मार्ग पर सोमवार की देर रात बाइक सवार केशव सिंह (35) पुत्र उमेश सिंह निवासी रेणुकूट की दुर्घटना में जान चली गई। पुलिस के मुताबिक ससुराल आरंगपानी से वापस रेणुकूट आते समय आरंगपानी-किरबिल मार्ग पर किरबिल के पास केशव की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। रात का अंधेरा होने की वजह से युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पड़ता रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को म्योरपुर सीएचसी ले गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दे दी। एसओ ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें