सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बहेरवा ( बहुअरा) गांव के समीप मंगलवार को टायर फटने से पिकअप पलट गई। इस हादसे में श्रमिक राम स्वार्थ (45) की मौत हो गई। जबकि कई श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव के कुछ श्रमिक गेंहू की कटाई के लिए चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गए थे । मंगलवार की सुबह दस बजे चुनार से श्रमिक अपने घर पिकअप से जा रहे थे । अभी पिकअप बहुअरा गांव के पास पहुंची थी कि टायर फट गया और पलट गई ।
पुलिस के मुताबिक हादसे में पिकअप सवार रोरवा गांव निवासी राम स्वार्थ की मौत हो गई। जबकि जय प्रकाश (48), इंद्रावती (45), राजवंती (47), सोनी (18), पूजा निवासीगण रोरवा घायल हो गई। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है ।