फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, बालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं गांव के समीप सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बालक अनूप (10) और चंदन (26) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के घरवालों को दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सेहुआ गांव के पास राबट्र्सगंज की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार चला रहे राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव निवासी चंदन की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनूप गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगा। आसपास के लोगों ने शीशा तोड़ कर घायल को निकाल कर अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे मृत युवक को निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। दारोगा प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि कार से दोनों रामगढ़ अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं गांव के समीप सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें