फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जीजा-साले की मौत: बेकाबू बस की चपेट में आने से गई बाइक सवार युवकों की जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेकाबू बस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। बेकाबू बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद बाधित हुआ आवागमन
बाइक सवार दोनों युवक जुगैल मार्ग से ओबरा से चोपन की तरफ जा रहे थे। सेमिया तिराहे पर चितरंगी (मप्र) से चोपन जा रही बस ने अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। 

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान मुन्ना लाल प्रजापति (26) और सुनील प्रजापति (30) के रूप में हुई। दोनों आपस में जीजा-साला थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए रास्ता भी बाधित हुआ। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे जुगैल एसओ भैया शिव प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें