फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: देवर ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर भाभी को उतारा मौत के घाट, घंटे भर लहराता रहा हथियार

Thu, 25 Apr 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद देवर मौके पर मौजूद लोगों को तलवार लहराते हुए डराता रहा। घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों के टोला परबतवा में गुरुवार की अल सुबह देवर ने तलवार से वार कर भाभी की हत्या कर दी। वारदात के बाद घंटे भर तलवार लहरा कर ग्रामीणों व पीआरवी 112 को डराता रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उलझाकर पीछे से उसे दबोच लिया। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार दस्मतिया (36) पत्नी स्व. धनराज सिंह गोड़ निवासी झीलों ग्राम पंचायत के टोला परबतवा को उसके देवर भवन सिंह ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। भवन सिंह विगत दिनों से बहकी- बहकी बातें कर अपने ऊपर शंकर भोलेनाथ सवार होने की बात करता था। वह जंगल में कुछ पत्थर रखकर उसकी पूजा कर अपने अंदर देवता आने की बात ग्रामीणों को बता रहा था। भवन खुद को शक्तिशाली समझ बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स पहुंचे और सूझबूझ से हत्यारे को पकड़कर आलाकत्ल में इस्तेमाल तलवार बरामद कर लिया। साथ ही महिला को लेकर स्थानीय धवंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें