राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के घरवाले मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे बट गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी चिंता (45) पत्नी रामकृत कुशवाहा घक्का मार दिया ।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मधुपुर की ओर से महिला पैदल सुकृत की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, यहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव के पास हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर हुई।
ट्रक से दबकर दूसरे ट्रक के खलासी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जौनपुर जिले के मछली शहर थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी मृतक खलासी जगई (50) पुत्र अहिबरन राम अपने ट्रक का शीशा साफ कर रहा था। उसी वक्त सामने खड़े एक ट्रक का चालक वाहन को बैक करते वक्त जगई के ट्रक में धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से गंभीर रूप घायल हो गया। हालांकि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।