फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी टूटी, हादसा टला

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
रेलवे पटरी टूटी, हादसा टला
विज्ञापन
 पूर्व मध्य रेलवे के अनपरा रेलवे स्टेशन से महज सौ मीटर पहले बुधवार की सुबह रेल पटरी टूट गई। इससे सुबह 5.35 बजे शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। चालक की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल गया । यात्रियों में कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। दुर्घटना राहत दल ने पटरी दुरुस्त की, तब ट्रेन 8.10 बजे (पौने तीन घंटे बाद) आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन


इसके चलते चोपन में सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिर्चाधुरी में त्रिवेणी एक्सप्रेस, खुशदिल में चोपन-कटनी पैसेंजर को देर तक खड़ा होना पड़ा। शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी से आगे जाकर जुड़ने वाली, सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी तीन घंटे तक चोपन में रोके रखा गया। डीआरएम धनबाद ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
सुबह 5.10 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस शक्तिनगर से वाराणसी के लिए रवाना हुई।


5.35 पर जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन भयंकर पुलिया (खतरनाक घुमावदार मोड़) पार कर अनपरा स्टेशन के नजदीक पहुंची, तभी चालक उमेश की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। मोड़ होने के कारण ट्रेन की गति पहले ही धीमी थी। सतर्कता का परिचय देते हुए उसने तत्काल आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  तब तक इंजन और एक बोगी टूटी पटरी से ही आगे पार हो चुकी थी। संयोग ने बड़ा हादसा बचा लिया। पटरी के दोनों तरफ 15 से 20 फीट गहरी खाईं होने के कारण एक भी बोगी गिरती तो बड़ा हादसा होता। रेलकर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इसके बाद चोपन से शक्तिनगर आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को मिर्चाधुरी और चोपन से कटनी जा रही पैसेंजर को खुशदिल रोड स्टेशन पर रोक दिया गया। पटरी दुरुस्त हुई, तब ट्रेन आगे रवाना हो सकी। डीटीएम चोपन विश्वरंजन ने बताया कि डीआरएम धनबाद ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच टीम की अगुवाई एईएन (रेलवे पथ निरीक्षक विभाग के सहायक अभियंता) कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें