सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
बीजपुर स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हाइवा ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक महिला समेत तीन घायल हो गए थे। आसपास के लोग घायलों को नजदीक अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने नधिरा गांव निवासी घायल विजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि नधिरा गांव की रहने वाली घायल संगीता और बच्चे को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
उधर जिला अस्पताल मेें उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी दिला देवी (50) की मौत हो गई। स्वास्थ्य कमियों की सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया। उधर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में रीवा-रांची राजमार्ग पर सोमवार को कार व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महुली गांव निवासी अरुण कुमार सोनी (47) घायल हो गया। दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार चल रहा है।