फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनभद्र में दो किशोर ट्रेन की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; मातम में बदला शादी का माहाैल

Thu, 17 Apr 2025 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

ट्रेन से हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसमें एक युवक की माैत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों शादी में शामिल होने आए थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में माैजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rail Accident : सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बगवैसा गांव में बुधवार की रात बरात में शामिल होने आए दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बभनी के कोंगा गांव से यहां बरात में आए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




कोटा ग्राम पंचायत के बगवैसा टोला निवासी मोहन लाल यादव की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। इसके लिए बभनी के कोंगा गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा सहित अन्य रस्मों के बाद बराती खा-पीकर सोने चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच, बरात में आए जिंदलाल खरवार (13) पुत्र शंकर खरवार और शैलेश खरवार उर्फ सोनू (14) पुत्र भगवानदास कहीं चले गए। गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर दोनों ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हाल में पाए गए।

आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिंदलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल शैलेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। यह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें