फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही पर दो सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में तैनात दो और सफाई कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। इन पर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई में लापरवाही बरतने, ड्यूटी वाले गांवों में नियमित सफाई न करने व अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप है। दोनों सफाई कर्मियों को चोपन विकास खंड से संबद्ध कर इसी ब्लाक के एडीओ पंचायत को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में तैनात छह सफाईकर्मियों को हाल ही में निलंबित किया गया था। इस बीच इसी कोविड केयर सेंटर में तैनात दो और सफाई कर्मियों को निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित मिलने, ड्यूटी वाले गांव में नियमित रूप से उपस्थित होकर साफ-सफाई न करने व अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि निलंबित होने वाले सफाई कर्मियों में से एक की घोरावल ब्लाक के सिद्धी और दूसरा चतरा ब्लाक के बभनियांव ग्राम पंचायत में तैनाती रही है। दोनों की ड्यूटी 21 जुलाई से जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में लगाई गई है। इस बीच निरीक्षण के दोनों सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि दोनों पर ड्यूटी वाले गांवों में नियमित रूप से उपस्थित होकर साफ-सफाई न करने और 10,11 व 12 जुलाई को चले विशेष सफाई अभियान में भी सफाई कार्य न करने का आरोप है। दोनों सफाईकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चोपन ब्लाक में एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सफाईकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत चोपन को सौंपी गई है। उनसे एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें