दुद्घी में खाद बीज दुकानों की जांच करते जिला कृषि अधिकारी पीयुष राय।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में नियमों को दरकिनार कर नकली बीज, कीटनाशक दवाएं आदि का कारोबार करने वालों के ऊपर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को फोर्स और नायब तहसीलदार के साथ कृषि अधिकारी पीयूष राय ने दुद्घी में पांच बीज की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने अमवार रोड पर स्थित एक दुकान पर पहुंच कर दुकानदार से कागजात मांगा। दुुकानदार कागजात लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बिना कागजात देखे टीम को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद दुकानदार दुकान बंद कर नौ दो ग्यारह हो गया। कृषि अधिकारी ने दो दुकान और एक गोदाम सील करवा दिया।
मंगलवार को दुद्घी में कृषि अधिकारी ने दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि अनिल पुत्र विंध्याचल निवासी दुद्धी के द्वारा चार स्थानों पर बीज की बिक्री की जा रही थी। जबकि दो स्थानों पर बीज बिक्री हेतु लाइसेंसहैं और दो स्थानों पर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से बीज रसायन कीटनाशक आदि के दुकान खोल कर मनमानी रूप से बिक्री कर रहे थे ।
उन्होंने बताया कि म्योरपुर रोड स्थिति दुकान तथा एक कृषि मंडी स्थिति दुकान और गोदाम को सीज करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि बीज दुकान से पांच कीटनाशक दवाओं का सैंपल भी लिया गया है जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा । जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्य, क्राइम इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व डीएम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ दुकानदार एक लाइसेंस पर कई जगहों पर बीज, कीटनाशक की दवाएं बेच रहे है। इतना ही नहीं कई दुकानदार ब्रांडेड कंपनी का लोगों लगाकर नकली बीज समेत अन्य सामान बेचकर किसानों के साथ ठगी कर रहे है। डीएम एस. राज लिंगम ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारी को नकली बीज समेत अन्य सामानों की बिक्री करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में