फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर मजदूर की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना की एक कंपनी में काम करने के सिलसिले में झारखंड से आए एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना सोमवार रात की है। पुलिस घायल को सीएचसी चोपन ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को छुट्टी दे दी। पुलिस का कहना है कि घायल तहरीर नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ओबरा पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश राय ने बताया कि घायल युवक बीरू रजवार निवासी मंझारी, गढ़वा झारखंड अपने गांव के चार लोगों के साथ सी परियोजना में काम करने के सिलसिले में आया हुआ था। काम नहीं मिला तो तीन युवक अपने घर लौट गए। सोमवार की रात करीब दस बजे ओबरा के सेक्टर दस में बीरू की एक व्यक्ति से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से बीरू के गर्दन में लग गया, जिससे खून बहने लगा। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार कराकर घर भेज दिया गया। वहीं ओबरा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बीरू ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि उससे विवाद करने वाला व्यक्ति उसी के गांव का रहने वाला है। उसने जानबुझ कर विवाद नहीं किया था। कहा कि अगर तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें