फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 60 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, फायर हाइड्रेंट में वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा पर सवाल

Thu, 23 May 2024 08:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी-एमपी सीमा स्थित हैंडलिंग प्लांट में हादसा हो गया। फायर हाइड्रेंट में वोल्डिंग के दौरान दो मजदूर 60 फीट की ऊंचाई से गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। एनसीएल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
दो कामगारों की मौत के बाद पहुंचे परिजन। - फोटो : स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-एमपी सीमा पर स्थित एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र के पुराने कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) से गिरकर वेल्डर समेत दो संविदा मजदूरों की मौत हो गई। दोनों 60 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे थे। घटना बुधवार दोपहर की है। एनसीएल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 15- 15 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता व अन्य सुविधाएं देने का एलान किया है।

विज्ञापन


यह है मामला
दुद्धीचुआ परियोजना का पुरानी सीएचसी यूपी सीमा में है। सीएचपी के फायर हाइडेंट सिस्टम से जुड़े हिस्सों सहित अन्य कार्य के लिए भास्कर इंटरप्राइजेज नाम की संविदा एजेंसी को ठेका दिया गया है।  झारखंड निवासी वेल्डर सुखराम (49) व सहायक विरसा ओरांव (35) करीब 60 फीट ऊंचाई पर चढ़कर फायर हाइड्रेट में वेल्डिंग संबंधित कार्य कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर गए। 

दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एनसीएल प्रबंधन ने बताया कि मृत कर्मियों के परिजनों को नियमानुसार प्रतिकर के शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें