फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से दो कच्चे मकान गिरे, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश कच्चे आशियानों के लिए खतरनाक साबित होने लगी है। दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत फुलवार में बारिश से दो कच्चे मकान ढह गए। पीड़ित परिवार को अब खुले आसमान में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के रमेश घासिया और दिनाय भुइया का परिवार मिट्टी की दीवार पर टीनशेड और छप्पर डालकर रहता है। बृहस्पतिवार की रात अचानक मकान की दीवारें दरकने लगी। खतरे का आभास होते ही परिवार के लोग बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में दोनों के आशियाने ढह गए। अंदर रखा घर-गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि गांव में अधिकांश घर मिट्टी के हैं। लगातार बारिश ने कई परिवारों के सामने मुसीबत बढ़ा दी है। तहसील प्रशासन की ओर से इन्हें अब तक कोई मदद नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें