फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जंगल में लकड़ी लेने गई दो किशोरियों से दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 10:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना की जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है। दोनों जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। रविवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एक गांव की दो किशोरियां गुरुवार को जलावनी लकड़ी लेने शीशटोला के जंगल में गई थीं। उसी समय दो युवक वहां पहुंच गए। दोनों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरियों ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। घरवालों ने युवकों के परिजनों से शिकायत की तो वे मामला सुलझाने में लग गए, मगर सफल नहीं हुए। 

रविवार को एक किशोरी के भाई ने बभनी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोनों आरोपी हरिचरण और अमीर सिंह को रंपाकुरर तिराहे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें