कोन। जिल में सोन नदी में दो नहाने गए। इस दौरान दोनों की डूबने की आशंका जताई जा रही है। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा के सोनझर टोला में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे दो किशोर कृष्णा (13) और पवन (14) सोन नदी में डूब गए। वह अन्य दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में चले गए। पुलिस गोताखोर की मदद से पांच घंटे तक तलाशती रही।
हर्रा के रोगहीं निवासी अरविंद निषाद का पुत्र कृष्णा और नैकाहा निवासी मुखलाल निषाद का पुत्र पवन कुछ दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गए थे।
दोनों काफी आगे तक गहरे पानी में चले गए। दोस्तों ने उन्हें नहीं देखा तो तलाश शुरू की। सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दो किशारों के डूबने की सूचना मिली है। गोताखोर को बुलाकर नदी में तलाश की जा रही है।