फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: जिला अस्पताल के दो डॉक्टर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में गिरफ्तार , ACB कोर्ट में हुई पेशी

Thu, 20 Oct 2022 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को सोनभद्र जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया। 
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को सोनभद्र जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया। डॉक्टरों के गिरफ्तारी की भनक लगते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। एएसीएमओ डॉ. रामकुंवर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त 2022 को सदर कोतवाली में म्योरपुर एसओ रहे अश्वनी त्रिपाठी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने की तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा है कि कुंडाडीह गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और म्योरपुर निवासी अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल में रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाया जा रहा है।

एसओ की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचक सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पर्याप्त सबूत मिला कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर ने रुपये लेकर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर पुणेंदू को उनके आवास और डॉक्टर दयाशंकर को कोतवाली के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया। इधर, आरोपी डॉक्टरों का कहना है कि किसी का भी फर्जी मेडिकल नहीं बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें