फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाए दो डीजल चोरउनकी ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा परियोजना क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। बृहस्पतिवार को डीजल चोरी के दौरान अनपरा पुलिस ने दो चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह रेणुसागर चौकी क्षेत्र के ककरी झूलनटाली के पास से स्थानीय पुलिस ने दो चोरों को वाहन से डीजल चोरी करते धर दबोचा। दोनों के पास से कुल 100 लीटर चोरी के डीजल की बरामदगी की गई। दोनों परियोजना के बाहर लोडिंग के लिए खड़े वाहनों से डीजल निकाल बाजार से सस्ते दामों में बेचते थे। ऐसे ही एक वाहन से डीजल चोरी करते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक ड्रम में 90 लीटर और दो प्लास्टिक कैन में 10 लीटर डीजल की बरामदगी हुई। पूछताछ में उनकी पहचान विजय बहादुर निवासी ककरी और अमृत लाल यादव के रूप में हुई। थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि विजय बहादुर डीजल चोरी की घटना में एक और बार जेल जा चुका है। छूट कर आने के बाद दोबारा इन्हें चोरी की घटना को अंजाम देते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें